Skip to main content

Naradsamvad

नाथ कुटी स्थित दूधनाथ जिंदा समाधि पर साधु संतों का नए साल पर लगा जमावड़ा संतों ने सरोवर में स्थान पर लोधेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

Ad image

रामनगर बाराबंकी।उत्तर भारत के प्रसिद्ध पौराणिक तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेव में आज आंग्ल नववर्ष के पावन अवसर पर लोधेश्वर महादेव की धरती पर सैकड़ो साधु संत लोधेश्वर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने नए साल के दिन गंगाजल दूध घी बेलपत्र धतूरा भांग सुगंधित पुष्प इत्यादि सामग्री चढ़ा कर देवों के देव महादेव को प्रसन्न किया।आज 1 जनवरी सन 2025 दिन बुधवार को बाराबंकी जनपद समेत कई जनपदों  व राज्यों से शिव भक्त आकर लोधेश्वर महादेव पहुंचकर जला अभिषेक कर रहे हैं। नया साल के दिन सुबह से लेकर शाम तक लोधेश्वर महादेव में जल चढ़ाने का क्रम चल रहा है। बता दें लोधेश्वर महादेव अभरण सरोवर के पास जिंदा समाधि गोरखनाथ कुटी है वहां के कामाख्या वासक महंत बाबा रामनाथ जी महाराज व उनकी शिष्या माया नाथ ने बताया हमारी कुटी पर आज नए साल पर बरेली से नागा बाबा महेशपुरी, रवींद्र पुरी ,धर्मेंद्र पुरी , विश्वनाथ पुरी के चेला हरिहर पुरी अपनी टोली के साथ आज लोधेश्वर महादेव के दर्शन प्राप्त किए हैं और हमारी कुटी पर विश्राम कर रहे हैं उनका स्वागत सम्मान धुना पर किया है आज सभी नागा साधु विश्राम करेंगे दूसरे दिवस लोधेश्वर महादेव के दर्शन कर अपने गंतव्य को प्रस्थान करेंगे आज हजारों की संख्या में उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेव की शिवलिंग के हजारों भक्तों ने दर्शन कर मनवांछित फल प्राप्त किया है।

ALSO READ  दिल्ली में प्रदूषण मापने वाली नई लैब शुरू, डेटा के मुताबिक 25 प्रतिशत PM2.5 के लिए वाहन जिम्मेदार
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!