Skip to main content

Naradsamvad

थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर अदनान खान को किया गया गिरफ्तार

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

Ad image

घायल की अवस्था में अदनान खान चोर को कंधे पर टांगकर कर ले जाते पुलिस कर्मी 

बाराबंकी। जनपद बाराबंकी में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 28 दिसंबर की रात्रि स्वाट/सर्विलांस व प्रभारी निरीक्षक रामनगर अजय कुमार त्रिपाठी ने आरक्षी सुजीत कुमार दीवान रामानुज पुलिस बल के साथ तलाश चेकिंग की जा रही थी कि सुढ़ियामऊ से रामनगर रोड पर मनौरा के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति एक गैस सिलेण्डर लिए आते हुए दिखायी दिये, पुलिस बल द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो गिरफ्तारी से बचने हेतु बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में 01 बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया तथा दूसरा बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल अभियुक्त अदनान खान पुत्र बब्लू खान निवासी ग्राम लोहटी जई थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अन्य फरार अभियुक्त अर्जुन की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से 01 अदद तमंचा .315 बोर व 02 खोखा कारतूस, एक अदद मोटरसाइकिल, एक अदद गैस सिलेण्डर व 7150/- रुपये, एक अदद बैग जिसमें विभिन्न कम्पनियों का गुटखा, बीड़ी व तम्बाकू बरामद किये गये। अभियुक्त अदनान खान के विरुद्ध जनपद बाराबंकी व लखनऊ में एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्तगण द्वारा थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत एक घर से कुछ जेवरात, कागजात व गैस सिलेण्डर एवं एक ही रात में कई गुमटियों से सामान चोरी किया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना रामनगर पर मु0अ0सं0 750/2024 धारा 305ए/317(2)/317(4) बीएनएस व मु0अ0सं0 751/2024 धारा 305ए/317(2)/317(4) बीएनएस व थाना घुंघटेर क्षेत्रान्तर्गत एक घर से जेवरात व नकदी चोरी की गई है, जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 284/2024 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत है।

ALSO READ  बाराबंकी: मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने मिशन शक्ति 6 के तहत महिलाओं और लड़कियों को किया जागरूक
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!