Skip to main content

Naradsamvad

रामनगर पीजी कॉलेज में रानी लक्ष्मीबाई खंडकाव्य के रचयिता का सम्मान समारोह आयोजित 

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

Ad image

राष्ट्रीय कवि रामकिशोर तिवारी छंद की पंक्तियां पढ़ते हुए।

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल 

बाराबंकी।“मिशन शक्ति फेज- 05” के दृष्टिगत सोमवार को रामनगर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वीरांगना महालक्ष्मी रानी बाई की जयंती के पूर्व संध्या पर रानी लक्ष्मीबाई प्रबंध काव्य के रचयिता राष्ट्रीय कवि राम किशोर तिवारी ” का प्रथम साहित्य रत्न सम्मान समारोह मिशन शक्ति नोडल अधिकारी बाराबंकी गरिमा पंत, प्राचार्य प्रोफेसर कौशलेंद्र विक्रम मिश्र की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों व प्राध्यापकों द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प माला व दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात आये हुए अतिथियों का प्राचार्य व प्राध्यापको द्वारा रोली चंदन, अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। प्रगति सोनी द्वारा बनाई गई रंगोली को लोगों ने सराहा, श्री तिवारी को अपने द्वारा बनाई गई रानी लक्ष्मीबाई का चित्र भी भेंट किया।राष्ट्रीय कवि ने रानी लक्ष्मीबाई प्रबंध काव्य चतुर्थ खण्ड के कुछ अंश सुना कर लोगों में जोश भर दिया, लोग भारत माता की जय व ताली बजाते रहे।लाल लाल आंखें हुई भौंहें हो गई कुटिल,बोली झांसी नहीं दूंगी प्राणों से भी प्यारी है।।कौन ऐसा वीर पैदा हो गया दुनिया में,किसका पिया है दूध कौन महतारी है।किस घर आज यमराज की तैयारी है, पूरी दुनिया खान खोल सुन ले झांसी हमारी है हमारी है।ओज के युवा कवि‌ शिवेश राजा ने कहा कि भारतीय वसुंधरा को अपने वीरोचित भाव से गौरवान्वित करने वाली झांसी की रानी लक्ष्मीबाई सच्चे अर्थों में वीरांगना ही थीं। वे भारतीय महिलाओं के समक्ष अपने जीवन काल में ही ऐसा आदर्श स्थापित करके विदा हुईं, जिससे हर कोई प्रेरणा ले सकता है। वे वर्तमान में महिला सशक्तिकरण की जीवंत मिसाल भी हैं। मिशन शक्ति जिला नोडल प्रभारी ने बालिकाओं को महिला सम्बन्धी साइबर अपराध के सम्बन्ध में जागरुक कर महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित समस्याओं व घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, पाक्सो, बाल विवाह प्रतिषेध व महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी व महिला हिंसा से सम्बन्धित अन्य शिकायतों के हेल्पलाइन नंबर भी बताएं। इस मौके पर प्रोफेसर सुनीत कुमार सिंह, प्रोफेसर के के सिंह,प्रोफेसर एच के मिश्रा, डॉ अखिलेश वर्मा, डॉ अखिलेश पटेल, डॉ विश्वेश मिश्र, डॉ सुनीत जायसवाल,डॉ केपी सिंह, ओम वर्मा, अमरजीत सिंह, डॉ संजय तिवारी, डॉ सरोज, गरिमा श्रीवास्तव,आलोक राय, एस आई नीतू, कांस्टेबिल समा प्रवीन रानी सैनी, अरविंद यादव, देवेंद्र साहू, विकास सिंह विभु, जागृति, शिवानी, आयुषी मिश्रा, सोनम,कवि प्रमोद पंकज, मनोज मिश्र शीत, प्रेमा तिवारी, अनामिका तिवारी, सुमित तिवारी, गोल्डी त्रिवेदी,सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!