Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़

गायत्री चिल्ड्रेन एकेडमी रामनगर में नन्हे मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल दिवस

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

 

Ad image

 विद्यालय के प्रबंधक व अभिभावक बाल मेले का उद्धघाटन करते हुए

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल

रामनगर बाराबंकी।तहसील अंतर्गत आदर्श नगर पंचायत रामनगर में स्थित स्वर्गीय पंडित राम कैलाश तिवारी एवं कौशल्या देवी स्मारक गायत्री चिल्ड्रेन एकेडमी रामनगर में बाल दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने बाल मेला एवं प्रदर्शनी का सुंदर आयोजन किया। इस आयोजन में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने क्राफ्ट, झरना, फव्वारा बनाकर लोगों के मन को मोह लिया।कुछ बच्चों ने सुंदर शिक्षाप्रद रंगोलियां बनाकर के समाज को जागृत करने का कार्य किया। मेले का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ संजय तिवारी, व प्रधानाचार्य आरती तिवारी, शिक्षक व अभिभावकों ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के रमेश चंद तिवारी,कोऑर्डिनेटर प्रखर तिवारी व प्रज्ञा तिवारी ने मां गायत्री मां सरस्वती एवं भारत माता के चरणों में दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया। बच्चों के द्वारा लगाई गई दुकाने आकर्षण का केंद्र बनी रही। काफी संख्या में अभिभावक विद्यालय में पधार कर बच्चों द्वारा लगाई गई दुकानों से सामान खरीद कर बच्चों के आत्मबल को बढ़ाया एवं उत्साहित किया। विद्यालय परिसर में टिक्की, मटर,बताशा,चाऊमीन, बर्गर, मोमोज मिर्च चना, लिट्टी चोखा, टॉफी, कुरकुरा, बिस्किट, चना, पिज़्ज़ा, सिंघाड़ा, सहित अन्य कई दुकानें बच्चों द्वारा सजाई गई।इस पुनीत पावन अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक मन्नो देवी, पूजा चौबे, प्रतिभा सिंह, प्राची यादव सहित अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे। बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।

ALSO READ  कोलकाता में अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर बवाल, TMC और BJP समर्थकों के बीच हिंसक झड़प
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!