Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़

29 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलेगा अगहनी श्री लोधेश्वर महादेवा महोत्सव

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

 

Ad image

 

 

 महादेवा महोत्सव 2024 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

 

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल 

बाराबंकी। रामनगर तहसील स्थित पौराणिक स्थल श्री लोधेश्वर धाम महादेवा महोत्सव 2024(अगहनी मेला) की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी श्री सत्येंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में मंगलवार को जिले के अधिकारियों और मेला कमेटी के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पारित प्रस्ताव के क्रम में श्री लोधेश्वर धाम महादेवा महोत्सव 2024(अगहनी मेला) 29 नवंबर से प्रारंभ होकर 5 दिसंबर तक चलेगा। सात दिवसीय महादेवा महोत्सव को भव्य व दिव्य बनाने के लिये जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों व जिले के अधिकारियों के साथ बिंदुवार गहन समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा के साथ कार्यक्रम व कलाकारों का चयन समय पर कर लिया जाए। महादेवा महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को भी विशेष मौका दिया जाए। इस वर्ष महादेवा महोत्सव को गत वर्ष से भी अधिक भव्य व दिव्य तरीके से आयोजित किया जाए। सुरक्षा व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, पेयजलापूर्ति आदि सहित समस्त तैयारियां शीघ्र पूरी कर ली जाए। यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, शांति सुरक्षा हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों सहित बैरिकेटिंग आदि व्यवस्थाओं को सम्बंधित अधिकारी समय पर सुनिश्चित करा लें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, एसडीएम रामनगर पवन कुमार , अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, सहित मेला कमेटी के सदस्य व अधिकारी मौजूद रहे।

ALSO READ  गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, जांच में नहीं मिले बारूद या विस्फोटक के निशान
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!