Skip to main content

Naradsamvad

Barabanki News: प्रेमिका को गिफ्ट देने के लिए काटा बैंक का लॉकर, गिरफ्तार

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

बाराबंकी। शहर के सबसे व्यस्ततम छाया चौराहे के निकट इंदिरा मार्केट में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के दरवाजे तोड़कर लॉकर को ग्लाइंडर से काटने की कोशिश की गई। सोमवार सुबह बैंक पहुंचे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीन घंटे के अथक परिश्रम के बाद अपराधी को दबोच लिया। पकड़ा गया युवक कनाडा में रहने वाली अपनी प्रेमिका को बड़ा गिफ्ट देना चाहता था, इसलिए बैंक से करोड़ों की चोरी का प्लान बनाया था।

शहर में छाया चौराहे की निकट नगर पालिका की दो मंजिला इंदिरा मार्केट में ऊपर के तल में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा है। दिवाली की चार दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को कर्मचारी बैंक पहुंचे तो मुख्य द्वार के साथ बगल वाला दरवाजा भी टूटा मिला। अंदर गए तो देखा कि मुख्य लॉकर को काटने का असफल प्रयास किया गया है।

ALSO READ  तेल आयात सुरक्षित रखने के लिए भारत और अमेरिका के बीच चर्चा, Strait of Hormuz की सुरक्षा पर जोर

सूचना पाकर मौके पर एएसपी उत्तरी, सीओ सिटी, सीओ, कोतवाल आलोक कुमार त्रिपाठी, सतरिख और देवा के थानाध्यक्ष, क्राइम ब्रांच व फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने पांच टीमों का गठन कर वारदात के खुलासे के निर्देश दिए।

पुलिस ने बैंक के साथ ही आसपास की 70 दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। आखिरकार बैंक में लगे एक गुप्त सीएमआर कैमरे की रिकॉर्डिंग में एक युवक का अस्पष्ट चेहरा नजर आया। पुलिस की टेक्निकल टीम व त्रिनेत्र के स्पेशलिस्टों ने चेहरे को स्पष्ट किया और उसकी पहचान बेगमगंज निवासी शाहिद खान उर्फ अब्दुल समद के रूप में कर ली। दोपहर में ही पुलिस ने शाहिद को दबोच लिया।

ALSO READ  Google Pay ने भारत में लॉन्च किया Discover Shop पायलट प्रोग्राम, AI से देख सकेंगे कपड़ों की फिटिंग

एएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शाहिद खान ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसकी तीन प्रेमिकाएं हैं जिनमें से एक कनाडा की है जिससे इंस्टाग्राम के जरिये बातचीत होती है। उसी को गिफ्ट देने के लिए उसने सोचा कि चार दिन बैंक बंद रहेगा और 5-6 करोड़ रुपये आसानी से मिल जाएंगे।

31 अक्तूबर की रात वह सामने की तरफ से न जाकर पीछे की तरफ से बैंक परिसर में कूद कर पहुंचा। दरवाजा तोड़ने के लिए उसने लोहे के रॉड का सहारा लिया और काफी देर तक ग्राइंडर से बैंक का लॉकर काटता रहा मगर असफल रहा।

ALSO READ  बाराबंकी के BR हुंडई शोरूम में नई Hyundai BAYON SUV लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

शरीर ढका, नकाब लगाया मगर कैमरे से नहीं बच सका

सीओ सिटी सुमित त्रिपाठी ने बताया कि शाहिद घटना को अंजाम देने के लिए नकाब लगाकर आया था और पूरे शरीर को ढक रखा था लेकिन सीएमआर कैमरा उसकी निगाह में नहीं आ सका। लॉकर काटते समय उसका चेहरा कैमरे में कैद हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपी पिछले साल भी तीन बार चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!