Skip to main content

Naradsamvad

बाराबंकी के बाबा पारस नाथ कालेज में महामंडलेश्वर हिमालयन योगी का आगमन, महंत बोधायन ने स्वागत सम्मान किया

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

Ad image

बाबा पारसनाथ स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद, शिक्षा और व्यक्तित्व विकास का महामंडलेश्वर ने दिया संदेश

रामनगर (बाराबंकी)। जनपद बाराबंकी की तहसील रामनगर स्थित लोधेश्वर महादेवा की पावन भूमि पर अनंत विभूषित श्री श्री 1008 हिमालयन योगी महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा का भव्य आगमन हुआ। यह कार्यक्रम महादेवा ऑडिटोरियम, बम्हनी में आयोजित किया गया, जहां धार्मिक और सामाजिक वातावरण में महामंडलेश्वर का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक डॉ. महंत बोधायन दास जी महाराज ने अंग वस्त्र प्रदान कर महामंडलेश्वर का स्वागत सम्मान किया।

कार्यक्रम के दौरान महामंडलेश्वर ने बाबा पारसनाथ स्कूल का भ्रमण किया और वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने बच्चों से प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से बातचीत की। विशेष बात यह रही कि महामंडलेश्वर ने विद्यार्थियों से अंग्रेजी भाषा में भी सवाल पूछे, जिनका उत्तर बच्चों ने आत्मविश्वास और स्पष्टता के साथ दिया। विद्यार्थियों की इस योग्यता से महामंडलेश्वर अत्यंत प्रसन्न हुए और उन्होंने बच्चों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महामंडलेश्वर ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने, स्वयं के विकास और विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त करने के महत्वपूर्ण सूत्र बताए। उन्होंने अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण और सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला तथा बच्चों को निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। महामंडलेश्वर के प्रेरक उद्बोधन से छात्र-छात्राएं उत्साहित दिखाई दिए और उन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। इस दौरान महामंडलेश्वर ने तालिया के साथ थैंक्यू बोलना भी सिखाया।

इस अवसर पर बीपीएन के प्रबंधक चेयरमैन डॉ. महंत बोधायन दास जी महाराज, कृष्ण मोहन मिश्रा, सर्वेश मौर्य, आशीष पाण्डेय, दीपक तिवारी मनीष सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम आध्यात्मिक, शैक्षिक और प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ।

ALSO READ  चार राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे घोषित, NDA की मजबूत बढ़त के बीच राजनीतिक बहस तेज
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!