Skip to main content

Naradsamvad

समेकित शिक्षा के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी।बीआरसी कार्यालय रामनगर में समेकित शिक्षा के अंतर्गत कोलोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में क्षेत्र की 45 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सुधा जायसवाल एवं खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर रमेश चन्द्रा के नेतृत्व में किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकत्रियों को दिव्यांगता की शीघ्र पहचान, निवारण, चेकलिस्ट के माध्यम से मूल्यांकन, आंगनबाड़ी केंद्रों पर समावेशन, अभिभावक जागरूकता तथा दिव्यांग बच्चों को सामान्य बच्चों के साथ समावेशित कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चन्द्रा ने दिव्यांग छात्रों के साथ किए जाने वाले कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा अब तक किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अपील की कि कोई भी दिव्यांग बच्चा कार्यकत्रियों की पहुंच से वंचित न रहने पाए।15 से 17 दिसंबर तक चले इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, शंभू दयाल एवं नीरज मिश्रा (स्पेशल एजुकेटर) के साथ देवेंद्र सिंह भी शामिल रहे। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें कुमुदनी वर्मा, बबली वर्मा, राधा वर्मा, पूनम, वंदना अवस्थी, आरती त्रिपाठी, रानी द्विवेदी, कांति वर्मा, मधु शुक्ला, सविता, सुमन गौतम, संतोष शुक्ला, सरोज कुमारी, गायत्री देवी सहित अन्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

ALSO READ  बाराबंकी के त्रिलोकपुर में बुखार का कहर, एक की मौत और 50 से ज्यादा लोग बीमार
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!