Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़

पुल से रेलवे ट्रैक पर गिरे डम्पर हादसे के बाद जागा रेलवे विभाग शुरू हुआ डिवाइडर बनाने का कार्य

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image

रामनगर बाराबंकी।पुल से रेलवे ट्रैक पर गिरे डंपर हादसे में चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। दुर्घटना के बाद कुंभकरणी नींद से जागे रेलवे विभाग के कर्मचारियों द्वारा पुल पर टीन की रेलिंग बनाने कार्य शुरू किया गया है, उधर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त टूटी रेलवे विद्युत लाइन को सुधारने का कार्य चल रहा है। ज्ञात हो कि बीते बुधवार की देर शाम फतेहपुर मार्ग से रामनगर की ओर आ रहा डंपर बुढ़वल रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे लाइन पर स्थित पुल से अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया था। उसी समय ओवर ब्रिज के नीचे से गुजर रही गरीब रथ एक्सप्रेस के एक डिब्बे पर भारी पत्थर गिरा था। और विद्युत पोल समेत तार भी टूट गए थे गनीमत यह रही की डंपर ट्रेन के ऊपर नही गिरा, जिससे बड़ा हादसा टल गया था। घटना के बाद रेलवे यातायात करीब 5 घण्टे बाधित रहा था जिसके चलते दो दर्जन से अधिक ट्रेने बिलम्ब हुई थी। 10 ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया गया था। घटना की सूचना पर रेलवे व चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची थी। करीब दो घण्टे रेस्क्यू करके डंपर की केबिन में फंसे चालक पंकज कुमार पुत्र रामसेवक निवासी मनिहारी थाना करनैलगंज जनपद गोंडा को निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भिजवाया। उधर करंट की चपेट में आने से घायल सोनी कुमारी का ट्रेन में ही उपचार कराया गया। इसके बाद क्षतिग्रस्त डंपर को किनारे करवाया तथा विद्युत लाइन जुड़वा कर बाधित ट्रेनों का आवागमन बहाल कराया गया। इधर सीएचसी पर ड्राइवर की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां से उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया वहाँ पर उसका इलाज जारी है। आरपीएफ इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया डंपर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

ALSO READ  लखनऊ जिला पंचायत में पूर्व अध्यक्ष विजय बहादुर यादव का दखल, आरती रावत की जगह संभालते दिखे
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!