Skip to main content

Naradsamvad

कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति घायल जिला अस्पताल रेफर

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में कार बाइक में टक्कर मारने के बाद सड़क के किनारे लगे पोल से जा टकराई परिणामस्वरूप कार चालक बाइक चालक दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद नियम विरुद्ध तरीके से खड़ी ट्रक लेकर चालक फरार हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल बाइक चालक को सीएचसी रामनगर भिजवाया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मनीष पुत्र देवेंद्र निवासी गोंडा कार पर सवार होकर लखनऊ से गोंडा की ओर जा रहे थे शाम करीब 5 बजे जब वह थाना रामनगर अंतर्गत रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो सड़क के दोनों ओर ट्रक खड़े थे अचानक ट्रक को ओवरटेक करके बाइक सवार वेदप्रकाश पुत्र त्रिलोकीनाथ निवासी लखनऊ सामने आ गया जिसे बचाने के चक्कर में बाइक को टक्कर मारते हुए कार सड़क के किनारे लगे पोल से जा टकरायी। दोनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने बाइक चालक को सीएचसी रामनगर भिजवाया जहां पर उसकी हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ज्ञात हो कि हाईवे के दोनों तरफ केसरीपुर क्रॉसिंग से लेकर रिलायंस पेट्रोल पंप तक दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों में हाईवे के किनारे भारी संख्या में ट्रक डंपर खड़े रहते हैं जिनकी वजह से आए दिन दुर्घटना होती रहती है।
ALSO READ  बाराबंकी में प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी करते तीन गिरफ्तार, 1350 बोतलें बरामद
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!