Skip to main content

Naradsamvad

अयोध्या मण्डल का मण्डल संयोजक नियुक्त हुए बाराबंकी के इन्द्रजीत सिंह

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

 

Ad image

शिक्षक ए आर पी इंद्रजीत सिंह

बाराबंकी।एकेडमिक रिसोर्स पर्सन्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने नगर क्षेत्र बाराबंकी के ए.आर.पी. इन्द्रजीत सिंह को अयोध्या मण्डल का मण्डल संयोजक नियुक्त किया है। संगठन की प्रादेशिक कार्यकारिणी ने उनके अब तक के उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और निष्ठा को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। नियुक्ति पत्र प्रदेश संगठन मंत्री शरद राय की अनुमति एवं निर्देश पर जारी किया गया।

ALSO READ  राहुल गांधी 2018 के मानहानि मामले में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट ने सुनाया फैसला

जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि मण्डल संयोजक के रूप में इन्द्रजीत सिंह आगामी एक माह के भीतर अयोध्या मण्डल के अंतर्गत आने वाले तीनों जनपद—अयोध्या, बाराबंकी एवं सुल्तानपुर—में जनपदीय संगठन का निर्वाचन कराएँगे। चुनाव संपन्न होने के बाद वे इसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश संगठन मंत्री को उपलब्ध कराएँगे।

इन्द्रजीत सिंह की नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रताप शाही एवं प्रदेश महामंत्री प्रवीण चौधरी ने उन्हें बधाई दी है। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को उनसे पूर्ण विश्वास है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी और तत्परता के साथ करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन्द्रजीत सिंह के नेतृत्व में मण्डल संगठन और अधिक सुदृढ़, सक्रिय एवं प्रभावी बनेगा।

ALSO READ  राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की, दिल्ली रैली पर छिड़ा विवाद

संगठन की ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए यह भरोसा जताया गया है कि उनकी कार्यशैली से संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

ALSO READ  वाराणसी MLC चुनाव: स्ट्रॉन्ग रूम के CCTV कैमरे 10 मिनट तक बंद रहने से मचा हंगामा

इस संबंध में जारी पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश कार्यकारिणी, सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा संबंधित जिला कार्यकारिणी को भी प्रेषित की गई है, जिससे नियुक्ति की औपचारिकता पूर्ण हो सके और संगठनात्मक प्रक्रिया सुचारु रूप से आगे बढ़ाई जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!