Skip to main content

Naradsamvad

ग्राम अमोली कीरतपुर तेलवारी बॉर्डर पर मानक के विपरीत किया जा रहा मिट्टी का खनन, सड़क मार्गों पर फर्राटा भर रहे ओवरलोडेड डंपर बनी दर्घटना की आशंका

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।ग्राम अमोली हिसामपुर में खनन से मिट्टी लादकर सड़क मार्गों पर फर्राटा भर रहे ओवर लोडेड डंफरों की वजह से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिक चक्कर लगाने के खातिर मार्गों से गुजर रहे तेज रफ्तार डंफर दुर्घटना का कारण बने है।ज्ञात हो कि खननकर्ता एक बार सक्रिय हो गए है थाना रामनगर के ग्राम अमोली हिसामपुर तेलवारी में मिट्टी का खनन जोरो पर चल रहा है। मोटी रकम कमाने के चक्कर में मानक के विपरीत खुदाई की जा रही है। धरती का सीना चीर कर मिट्टी निकालकर बड़े पैमाने पर मिट्टी बेचने का कारोबार चल रहा है। अमोली हिसामपुर तेलवारी से यह मिट्टी डंफरो में ओवरलोड व ओवर हाइट भरकर डंफर अमोली हिसामपुर से रामनगर फ़तेहपुर मार्ग पर धूल उड़ाते हुए फर्राटा भर रहे हैं। अधिक रुपए कमाने के चक्कर में चालकों द्वारा डंफर तेज स्पीड में चलाया जा रहा हैं। जिस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और स्पीड के चलते किसी भी वक्त सड़क हादसा भी हो सकता है। लेकिन यह सब देखने व सुनने वाला कोई नहीं है। संबंधित अधिकारी भी आंखों पर पट्टी बांधे हुए हैं। पिछली बार खनन माफियाओं ने इस बाबू सिंह काका मार्ग को गड्ढों में तब्दील कर दिया था अभी जल्द ही इस मार्ग की मरम्मत हुई है अब इन डंफरों द्वारा फिर बर्बाद कर दिया जाएगा और यह गड्ढों में तब्दील हो जाएगा सिंगल मार्ग होने की वजह से इस पर जाम भी लग जाता है और स्कूली बसें काफी लेट हो जाती हैं।

ALSO READ  गोंडा पुलिस ने पशु चोर गिरोह को पकड़ा, 6 भैंस बरामद और 4 आरोपी गिरफ्तार
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!