Skip to main content

Naradsamvad

महादेवा महोत्सव का सुभारम्भ आज तैयारियां पूर्ण

Vivek Shukla
3 Min Read

रिपोर्ट/सन्दीप शुक्ला

Ad image

महादेवा महोत्सव उद्घाटन की पूर्व संध्या पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रामनगर के द्वारा भ्रमण कर बारीकी से देर रात तक अधिकारियों संग किया गया निरीक्षण

उत्तर भारत के जनपद बाराबंकी में स्थिति सुप्रसिद्ध पौराणिक तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा में स्वयंभू शिव लिंग देवाधि देव श्री लोधेश्वर महादेव की प्राकट्य उत्सव के उपलक्ष्य में शासन प्रशासन द्वारा महादेवा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाता है, लोधेश्वर महादेव मंदिर का शिवलिंग 52 ज्योतिर्लिंगों में स्वयंभू शिवलिंग है इस शिवलिंग की पूजा चारों युगों में की गई है इसके प्रमाण मौजूद है यहां पर वर्ष में चार बड़े मेले लगते हैं जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक का दर्शन पूजन कर अपनी मनोकामना पूरी करते हैं। जिला प्रशासन व तहसील प्रशासन द्वारा अथक प्रयास से महोत्सव को भव्य रूप देने में महादेवा महोत्सव 2025 में सांस्कृतिक व आस्था का समागम को देखते हुए फिल्मी जगत,भजन संध्या,जादू, कवि सम्मेलन,मेगा नाइट आदि विशेष कार्यक्रमों के लिए जाने-माने कलाकार व कवियों का आमंत्रण किया गया है महादेवा महोत्सव का उद्घाटन जिलाधिकारी बाराबंकी शशांक त्रिपाठी के द्वारा दिन में 2:00 बजे विश्व कल्याण द्वारा पर फीता काटकर किया जाएगा। तहसील प्रशासन में पुलिस प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाओं पर कड़ी नजर रखकर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है जो भी कमियां पाई जा रही है उन्हें अभिलंब ठीक कराया जा रहा है जिससे रुद्रेश्वर महादेव आने वाली श्रद्धालुओं व सुविधाओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न होने पाए महोत्सव में सभी मूलभूत सुविधाएं लोगों को मिल सके इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देशन पर संयुक्त मजिस्ट्रेट/ मेला सचिव गुंजिता अग्रवाल तहसीलदार विपुल कुमार सिंह नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी ग्राम प्रधान लोधौरा अजय कुमार तिवारी व राजस्व कर्मियों के साथ देर रात्रि तक महोत्सव की तैयारियां का बारीकी से निरीक्षण करती रही। महोत्सव के आकर्षण का केंद्र पहाड़ों वाली बाबा अमरनाथ बर्फानी गुफा का आयोजक बृज पाल सिंह ज्ञानू सिंह व दुर्गेश मिश्रा जानकारी लेकर निरीक्षण किया । मेलाप्रांगण में झूले व जादू सर्कस आदि का भी बारीकी से निरीक्षण किया जिस से किसी प्रकार की कोई कमी न रहने पाए। महादेवा महोत्सव को भव्यता के साथ कराने में तहसील प्रशासन के द्वारा कड़ी मेहनत की जा रही है,तहसील प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी दिन रात मेले की भव्यता प्रदान करने में लगे हुए हैं रात्रि में की निरीक्षण के समय तहसीलदार रामनगर विपुल कुमार सिंह नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी ग्राम प्रधान लोधौरा अजय कुमार तिवारी उर्फ राजन राजस्व, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी, इवेंट व्यवस्थापक गुलशन,निरीक्षक शिव शंकर उपाध्याय, लेखपाल संघ अध्यक्ष चंदन रावत हल्का लेखपाल संतोष कुमार वर्मा, अजय सिंह, विद्युत विभाग से कमलेश यादव, आदि कर्मचारी मौजूद रहकर व्यवस्थाएं पूर्ण कराते रहे।

ALSO READ  बाराबंकी में मानव विकास सेवा समिति ने साफ की सड़क किनारे की झाड़ियां, सुरक्षित सफर की मुहिम
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!