Skip to main content

Naradsamvad

सरयू नदी में छोड़ेंगे गए 53 घड़ियाल के शावक

Vivek Shukla
1 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image

रामनगर बाराबंकी। घड़ियाल विमोचन कार्यक्रम के तहत चार दर्जन से अधिक घड़ियाल के शावकों को सरयू नदी में डाला गया। शुक्रवार को घड़ियाल पुनर्वास केंद्र कुकरैल लखनऊ द्वारा 53 घड़ियाल के बच्चे सरयू नदी के तट पर लाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी तथा वन संरक्षण लुप्तप्राय परियोजना यूपी लखनऊ वन संरक्षक रंगा राजू ने घड़ियाल के बच्चों को नदी में छोड़ा इसके बाद एक एक करके सभी 53 घड़ियाल के शावकों को सरयू नदी में डाला गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी ने कहा कि लुप्तप्राय जलचरों की संख्या में बढ़ोतरी के लिए नदी में डाले गए घड़ियालो कि वजह से नदी का पानी स्वच्छ होगा और पर्यावरण भी संतुलित रहेगा। इस मौके पर घड़ियाल पुनर्वास केंद्र लखनऊ डॉ अरुणिमा सिंह डॉक्टर शैलेंद्र अनामिका सिंह वन क्षेत्राधिकार अल्पना पांडेय अप छेत्री वन अधिकारी सचिन पटेल मनोज कुमार यादव, रोली अवस्थी ग्राम प्रधान बृजेश वर्मा मोनू भाष्कर तथा दुर्गेश यादव सहित भारी संख्या में वनकर्मी मौजूद रहे।

ALSO READ  आंध्र प्रदेश के नरसापुर में चक्रवात अर्नब का लैंडफॉल, 1 लाख से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!