रिपोर्ट/विवेक शुक्ला
रामनगर बाराबंकी।विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी उसका शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। परिजनों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिलामुख्यालय भेजा है।
थाना रामनगर के ग्राम जैतपुर निवासी तेजराज निषाद की 28 वर्षीय पत्नी सीता देवी की रविवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई उसका शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। परिजनों को रात्रि करीब 11 बजे पता चला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना पाते ही प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और परिस्थितियों का अध्ययन कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक विवाहिता के परिजनों के द्वारा पति देवर देवरानी के विरुद्ध दहेज के लिए हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।































