सुबेहा।त्योहारों के मद्देनज़र रविवार शाम सुबेहा पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च निकाला। इंस्पेक्टर कृष्णकांत सिंह और अतिरिक्त निरीक्षक राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में निकले इस फ्लैग मार्च में दर्जनों पुलिसकर्मी शामिल रहे। मार्च के दौरान पुलिस ने मोहल्लों और चौराहों पर जनता को जागरूक किया तथा सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि नवरात्रि और दशहरा के अवसर पर नगर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।इस दौरान हल्का दरोगा समेत दो दर्जन से अधिक आरक्षी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।जनता से अपील है कि अफवाहों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।