संवाददाता-शैलेन्द्र कुमार यादव
सीतापुर: दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिल्ली पब्लिक स्कूल की अध्यक्षा तनुश्री मेहरोत्रा द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय प्रांगण “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों से गूंज उठा।प्रधानाचार्य आर0के0 सिंह ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल एक उपहार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है।

































