[ad_1]
![]()
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर आज (सोमवार) दो अहम बैठकें होंगी। इन बैठकों की अध्यक्षता प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना करेंगे। पहली बैठक दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में
.
वहीं, शाम 5 बजे योजना भवन में कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक प्रस्तावित है।
विकास कार्यों की बैठक में ये होंगे एजेंडा
- जिले में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
- जनप्रतिनिधियों के सुझावों को लेकर चर्चा
- भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा तय करने पर जोर
- प्रमुख विभागों से फिजिकल और फाइनेंशियल प्रगति रिपोर्ट मांगी जाएगी
कानून–व्यवस्था पर होगी गहन समीक्षा
शाम 5 बजे की बैठक में पुलिस कमिश्नर लखनऊ लखनऊ में पुलिसिंग की वर्तमान स्थिति, क्राइम कंट्रोल और चल रहे अभियानों की जानकारी देंगे। मंत्री सुरेश खन्ना थानों में एफआईआर दर्ज करने की स्थिति, महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम और संवेदनशील क्षेत्रों की मॉनिटरिंग जैसे मुद्दों पर सवाल-जवाब करेंगे।
मुख्य सचिव के पुराने निर्देश पर हो रही है बैठकें अलग-अलग
बता दें कि 1 सितंबर 2023 को तत्कालीन मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने निर्देश जारी किए थे कि जिला विकास और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठकें अलग-अलग आयोजित की जाएं। इसी के अनुपालन में यह बैठकें हो रही हैं।
[ad_2]
Source link









