Naradsamvad

[post-views]

सीएम ने बच्चों का अन्नप्राशन कराया, दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल दी और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित कर सहायता राशि वितरित की।

बाराबंकी में Yogi Adityanath ने Lodheshwar Mahadev Temple में दर्शन-पूजन कर अभिषेक किया और निर्माणाधीन कॉरिडोर का निरीक्षण किया।

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

बाराबंकी में Yogi Adityanath ने Lodheshwar Mahadev Temple में विधिवत दर्शन-पूजन कर महादेव का अभिषेक किया। मुख्यमंत्री ने आरती उतारते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में डमरू वादन के साथ उनका भव्य स्वागत हुआ, जहां उन्होंने स्थानीय कलाकारों का उत्साहवर्धन भी किया। दर्शन के बाद सीएम ने निर्माणाधीन कॉरिडोर का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन कराया और उन्हें खिलौने व चॉकलेट देकर स्नेह दिया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए बच्चों के मॉडल की जानकारी ली। इस दौरान दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल वितरित की गई और बाराबंकी के विकास पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया, जिनमें कृषि यंत्र, सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण, मत्स्य संपदा, ओडीओपी, आवास योजना सहित कई योजनाओं के तहत लाखों-करोड़ों की सहायता राशि व उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और लाभार्थियों ने सरकार की योजनाओं की सराहना की।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1253460
Total Visitors
error: Content is protected !!