Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बारिश के बीच सीएम योगी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट/संदीप शुक्ला

महादेवा बाराबंकी। सुप्रसिद्ध पौराणिक तीर्थ लोधेश्वर महादेवा धाम में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। रविवार को सुबह से हो रही बारिश के बावजूद जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे रहे।जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ सभा स्थल, मंच, हेलीपैड एवं मंदिर परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं और कहीं भी किसी प्रकार की कमी न रहने पाए।कार्यक्रम स्थल पर कारीगरों द्वारा वॉटरप्रूफ भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है, वहीं मंच को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए हेलीपैड निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। बारिश की संभावना को ध्यान में रखते हुए सभा स्थल, मार्ग, हेलीपैड, मंदिर प्रांगण तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह, उप जिलाधिकारी रामनगर आकांक्षा गुप्ता, क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत, तहसीलदार विपुल कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सैयद हैदर, नायब तहसीलदार फतेहपुर विजय प्रकाश तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी विभागों के कर्मचारी कार्यक्रम की तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने में जुटे हुए हैं।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1358939
Total Visitors
error: Content is protected !!