Naradsamvad

[post-views]

त्रिवेदीगंज सीएचसी में नर्स ने अधीक्षक पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो वायरल !

उत्पीड़न, दुर्व्यवहार और स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही के आरोप से मचा हड़कंप !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

बाराबंकी (त्रिवेदीगंज): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) त्रिवेदीगंज में तैनात स्टाफ नर्स गीता यादव द्वारा अधीक्षक डॉ. शशिकांत चौधरी पर उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वीडियो में स्टाफ नर्स का दावा है कि वह गांव-गांव जाकर लोगों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने और सीएचसी में इलाज व प्रसव कराने के लिए प्रेरित करती हैं, लेकिन अधीक्षक कथित रूप से अस्पताल में प्रसव को हतोत्साहित करते हैं। आरोप है कि अधिक प्रसव होने पर रात की ड्यूटी से बचने के लिए ऐसा किया जाता है।

इसके अलावा, नर्स ने कुछ अन्य स्टाफ सदस्यों पर अश्लील व्यवहार और गाली-गलौज करने के भी आरोप लगाए हैं। इन घटनाओं से न केवल अस्पताल का माहौल प्रभावित हो रहा है, बल्कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की बात सामने आ रही है।

फिलहाल, मामले की आधिकारिक जांच और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन वायरल वीडियो के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1244485
Total Visitors
error: Content is protected !!