Naradsamvad

[post-views]

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां अज्ञात पिकअप सवार हमलावरों ने दो युवकों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना हरख फील्ड के पास की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। इस हमले में सनी और उसका दोस्त विकास बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल सनी ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ आरोपियों के नाम भी बताए हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, घटना के कारणों की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज व प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1244492
Total Visitors
error: Content is protected !!