Skip to main content

Naradsamvad

20 जुलाई को महादेवा कॉरिडोर का शिलान्यास कर सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रशासन अलर्ट

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी

रामनगर बाराबंकी। सुप्रसिद्ध तीर्थस्थल लोधेश्वर महादेवा धाम में प्रस्तावित महादेवा कॉरिडोर के शिलान्यास की तैयारियां तेज हो गई हैं। शासन स्तर पर चल रही तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 20 जुलाई को बाराबंकी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई।संभावित कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह एएसपी विकास चन्द्र त्रिपाठी ने प्रशासनिक अमले के साथ शनिवार को लोधेश्वर महादेवा धाम पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, वीआईपी प्रोटोकॉल और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। और सभी तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उधर, भाजपा संगठन भी कार्यक्रम को लेकर सक्रिय हो गया है। जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में महादेवा में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक प्रस्तावित है। बैठक में मुख्यमंत्री के संभावित आगमन तथा शिलान्यास कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी।महादेवा कॉरिडोर परियोजना के तहत लोधेश्वर महादेवा धाम को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए सुगम आवागमन, पार्किंग, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सौंदर्यीकरण सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना से धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी।प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन के बीच लगातार समन्वय किया जा रहा है। हालांकि, मुख्यमंत्री के दौरे और शिलान्यास कार्यक्रम की अंतिम पुष्टि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से आधिकारिक कार्यक्रम जारी होने के बाद ही होगी।

ALSO READ  बाराबंकी के रामनगर में श्री राम कथा: बारिश के बीच उमड़ी भीड़, बचपन के संस्कारों पर दिया जोर
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!