Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया गया रवि किशन का जन्मदिन !

बाराबंकी के ‘उम्मीद किरण स्पेशल स्कूल’ में दिखा उत्साह और खुशी का माहौल !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

बाराबंकी :-नगर के देवा रोड स्थित उम्मीद किरण स्पेशल स्कूल में शुक्रवार को दिव्यांग बच्चों के साथ गोरखपुर के सांसद एवं प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रवि किशन का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रिंसिपल अर्चना श्रीवास्तव, सभासद/अभिनेता देवेंद्र प्रताप सिंह ‘ज्ञानू’ एवं रंगकर्मी/अभिनेता शरद राज सिंह के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर बच्चों ने केक काटकर खुशी जाहिर की। रवि किशन की ओर से बच्चों के लिए मिठाई और उपहार भेजे गए थे, जिन्हें पाकर बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ से आए प्रिवेंद्र कुमार सिंह ‘पिंकुल’ ने बच्चों की रवि किशन से वीडियो कॉल पर बातचीत भी कराई।

वीडियो कॉल के दौरान रवि किशन ने बच्चों से उनके नाम पूछे और उनसे मिलने की इच्छा जताई। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सिर हिलाकर कहा कि वे भी उनसे मिलना चाहते हैं। इस भावनात्मक संवाद ने कार्यक्रम को और खास बना दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने रवि किशन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। रवि किशन ने सभी बच्चों से वादा किया कि वे जल्द ही स्वयं आकर उनसे मिलेंगे और उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

इस मौके पर मुख्य रूप से देवेंद्र प्रताप सिंह ‘ज्ञानू’, शरद राज सिंह, अर्चना श्रीवास्तव, प्रिवेंद्र कुमार सिंह ‘पिंकुल’, डीलाइट होटल के डायरेक्टर विपुल सिंह, अंजनी पांडे, शुभम कश्यप, पिंटू यादव, कोमल, रुचि, सरला सिंह, गीता, मंजू, वीरेंद्र, विक्की तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों आरोही, दृष्टि, शमी, इब्राहिम, पुच्चू, मृदुल, अविका, सिद्धांत, रेहान, ओमू और एनी की सहभागिता विशेष रूप से सराहनीय रही।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1321214
Total Visitors
error: Content is protected !!