Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी में ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी

बाराबंकी :-  कोतवाली नगर क्षेत्र में लेखपेड़ा बाग चौराहे के पास स्थित लखनऊ-अयोध्या रोड पर जय दुर्गा ऑटो पार्ट्स की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग की तेज लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
दुकान मुख्य मार्ग से सटी होने के कारण लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पुलिस और फायर विभाग के अधिकारी मौजूद हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1321246
Total Visitors
error: Content is protected !!