हादसा टला, कई अहम फाइलों के जलने की आशंका !
रिपोर्ट:- नारद संवाद न्यूज़
लखनऊ के जवाहर भवन में आज सुबह करीब 9:40 बजे भीषण आग लग गई। आग बुझाने के दौरान जर्जर हो चुकी इमारत की छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
राहत की बात यह रही कि दमकल विभाग की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे और भवन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संकेत दिए कि इस पुरानी और जर्जर बिल्डिंग के विकल्प पर जल्द निर्णय लिया जा सकता है।
हालांकि, इस अग्निकांड में कई महत्वपूर्ण सरकारी फाइलों के जलने की आशंका जताई जा रही है, जिससे प्रशासनिक कार्यों पर असर पड़ सकता है।


























