Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

लोनी कटरा थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव में 1 साल 10 महीने की मासूम का तालाब में मिला शव !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी

 बाराबंकी :-बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव में दर्दनाक घटना सामने आई है। हेमंत रावत की 1 वर्ष 10 माह की पुत्री काव्या शनिवार को लगभग 3 बजे से लापता थी परिजनों ने बच्ची की तलाश की और पुलिस को भी सूचना दी गई!

आज सुबह गांव के समीप स्थित एक तालाब में बच्ची का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई!

घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं!

परिजनों का आरोप है कि बच्ची कल से लापता थी और पुलिस केवल जांच में लगी रही!

हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा!

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1358984
Total Visitors
error: Content is protected !!