Naradsamvad

[post-views]

KGMU के डॉ. सूर्यकान्त को मिली बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी !

स्वास्थ्य मंत्रालय ने COPD नेशनल गाइडलाइन कमेटी का सदस्य किया नामित !

 रिपोर्ट :- नारद संवाद न्यूज़

लखनऊ:-  किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के वरिष्ठ श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. सूर्यकान्त को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने COPD (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) नेशनल गाइडलाइन कमेटी का सदस्य नामित किया है। यह कमेटी देशभर में COPD की रोकथाम, जांच और उपचार के लिए नई राष्ट्रीय गाइडलाइन तैयार करेगी।

डॉ. सूर्यकान्त ने कहा कि धूम्रपान, वायु प्रदूषण और धूल-धुएं के संपर्क COPD के प्रमुख जोखिम कारक हैं। उन्होंने वर्षों से इस गंभीर बीमारी पर शोध किया है, इस विषय पर पुस्तक भी लिख चुके हैं तथा देशभर के हजारों डॉक्टरों को प्रशिक्षण प्रदान कर चुके हैं। उनके चयन को चिकित्सा जगत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1179751
Total Visitors
error: Content is protected !!