Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने गए मुस्लिम युवक पर हमला, एसपी से लगाई न्याय की गुहार !

रिपोर्ट:- नारद संवाद

 

बाराबंकी :- जनपद के टिकैतनगर कोतवाली क्षेत्र के बेलखरा गांव निवासी पंचायत सहायक मोहम्मद आमिर ने आरोप लगाया है कि गुजरात स्थित सोमनाथ_मंदिर में दर्शन करने के बाद उन्हें अपने ही समुदाय के कुछ लोगों की नाराज़गी का सामना करना पड़ा। पीड़ित का आरोप है कि मंदिर यात्रा की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें लगातार धमकियां दी गईं।

पीड़ित के अनुसार, कुछ लोगों ने उन्हें भविष्य में मंदिर न जाने की चेतावनी दी और बिरादरी से अलग करने तथा सामाजिक बहिष्कार की धमकी भी दी। आमिर का आरोप है कि गांव लौटने के बाद उन पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात कही जा रही है।

मोहम्मद आमिर ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय से करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

 टिकैतनगर पुलिस के अनुसार प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश या स्थानीय राजनीति से भी जुड़ा हो सकता है। पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट को सौंपी गई है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1339338
Total Visitors
error: Content is protected !!