Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

हैदरगढ़ में कथित झोलाछाप चिकित्सक पर गंभीर आरोप, इंजेक्शन लगने के बाद नवजात की मौत; तीन बच्चों की हालत बिगड़ी !

पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को किया गिरफ्तार-कार्यवाही जारी।

पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा 

बाराबंकी(हैदरगढ़):-  हैदरगढ़ कस्बे के मोहल्ला कोठी वार्ड में इलाज के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई है। परिजनों का आरोप है कि एक कथित झोलाछाप चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के बाद एक नवजात शिशु की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, ब्रजमोहन के घर पर कुल चार बच्चों का इलाज किया जा रहा था। इनमें से एक नवजात की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चों की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सीय जांच के बाद होगी।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1337174
Total Visitors
error: Content is protected !!