Naradsamvad

[post-views]

गोमती में नहाने उतरे दो सगे भाइयों की डूबने से मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

अवश्वनेश्वर_महादेव मंदिर दर्शन के बाद हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट Annu Tiwari 

हैदरगढ़ (बाराबंकी)

बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ क्षेत्र से एक बेहद दुःखद घटना सामने आई है। विकासखंड त्रिवेदीगंज के ग्राम बुढ़नापुर निवासी दो सगे भाइयों की गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुढ़नापुर निवासी अशोक पांडेय के पुत्र देवेंद्र (13 वर्ष) एवं गजेंद्र (18 वर्ष) सोमवार सुबह हैदरगढ़ स्थित प्रसिद्ध अवश्वनेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन करने गए थे। दर्शन के बाद दोनों भाई मंदिर के समीप बह रही गोमती नदी में स्नान करने उतर गए। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूबने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने दोनों को बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूचना पर पहुंचे गोताखोरों और स्थानीय प्रशासन की मदद से काफी प्रयास के बाद दोनों भाइयों के शव नदी से बाहर निकाले गए।

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातम का माहौल है और हर आंख नम दिखाई दे रही है। एक ही परिवार के दो बेटों की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1157659
Total Visitors
error: Content is protected !!