Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

हैदरगढ़ में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन भवन की छत भरभराकर गिरी, कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका !

पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा

बाराबंकी/हैदरगढ़:- 
हैदरगढ़ कस्बे में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तहसील परिसर के ठीक सामने स्थित एक निर्माणाधीन भवन की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय भवन में कई मजदूर काम कर रहे थे, जिससे कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है और दबे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जेसीबी सहित अन्य संसाधनों की मदद ली जा रही है। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद हैं।
घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन ने प्राथमिकता के आधार पर राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है। फिलहाल हताहतों की संख्या और हादसे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जैसे-जैसे प्रशासन की ओर से नई जानकारी सामने आएगी, समाचार को अपडेट किया जाएगा! 

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1358966
Total Visitors
error: Content is protected !!