Skip to main content

Naradsamvad

भक्ति, आस्था और सनातन संस्कृति का महापर्व, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां पूर्ण 🌺

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

मां दुर्गा और पशुपतिनाथ की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह

नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी

रिपोर्ट  :- विवेक शुक्ला

रामनगर :- क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल श्री शिव शक्ति धाम भुड़िया माता मंदिर में आयोजित होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है और आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

महोत्सव के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, विशेष पूजन, धार्मिक अनुष्ठान, कलश यात्रा, भजन-कीर्तन और दीपोत्सव जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को धर्म और संस्कृति से जोड़ने वाले विभिन्न आध्यात्मिक आयोजनों का भी आयोजन किया जाएगा।

आयोजन समिति का कहना है कि यह महोत्सव केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि क्षेत्र की सनातन परंपराओं, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

महोत्सव के समापन अवसर पर कन्या पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। पूरे क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

ALSO READ  MLC चुनाव में सपा की जीत PDA की एकता और जनता का समर्थन है: अखिलेश यादव
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!