Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज, बढ़ते जनदबाव के बीच बड़ी कार्रवाई !

भरत भूषण तिवारी मामले में नया मोड़ !दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज होने से तेज हुई जांच

 

ब्यूरो रिपोर्ट नारद संवाद न्यूज़।

बिहार  :- भरत भूषण तिवारी प्रकरण में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। मामले को लेकर लगातार बढ़ रहे जनाक्रोश और विभिन्न स्तरों पर उठ रही मांगों के बीच संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक भरत भूषण तिवारी की माता आशा देवी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर शाहपुर थाना क्षेत्र में तैनात तत्कालीन अधिकारियों और अन्य संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है और जांच एजेंसियों की भूमिका पर भी निगाहें टिकी हुई हैं।

मामले में नामजद अधिकारियों में तत्कालीन एसडीपीओ (डिप्टी एसपी) राजेश कुमार शर्मा, थाना प्रभारी राजेश कुमार मालाकार सहित अन्य पुलिसकर्मियों के नाम बताए जा रहे हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद दोषियों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

स्थानीय लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, अब सभी की निगाहें जांच की प्रगति और संभावित गिरफ्तारी पर टिकी हुई हैं।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1339384
Total Visitors
error: Content is protected !!