Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

रेलवे ट्रैक किनारे अधेड़ का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी। बुढ़वल-सुढ़ियामऊ रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित ग्राम खेतौरा के पास रेलवे ट्रैक किनारे बृहस्पतिवार देर रात एक अधेड़ का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम खेतौरा निवासी 55 वर्षीय मैनेजर बृहस्पतिवार की रात घर पर भोजन करने के बाद सोने चले गए थे। देर रात गांव के पास से गुजरी रेलवे लाइन के किनारे उनका शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद स्थानीय पुलिस को अवगत कराया।पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।मृतक के पुत्र राज सिंह ने बताया कि उनके पिता घर पर भोजन करने के बाद सो रहे थे और उन्हें कहीं बाहर जाने या रेलवे से यात्रा करने की कोई जानकारी नहीं थी। ऐसे में वह रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचे और उनके साथ क्या घटना हुई, यह परिवार के लिए रहस्य बना हुआ है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1339399
Total Visitors
error: Content is protected !!