Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

भाजपा के नव नियुक्त पदाधिकारियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के नेता शिव प्रकाश अवस्थी उर्फ राहुल ने शनिवार को पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने नवनियुक्त अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अशोक रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल तथा प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। शिव प्रकाश अवस्थी ने कहा कि इन नेताओं के कुशल नेतृत्व, संगठन के प्रति समर्पण और अथक परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इनके नेतृत्व में पार्टी की नीतियां गांव-गांव तक पहुंचेंगी और बड़ी संख्या में लोग संगठन से जुड़ेंगे

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1358966
Total Visitors
error: Content is protected !!