Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

छत्रपति शाहू महाराज के विचार आज भी प्रेरणास्रोत : तनुज पुनिया

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image

बाराबंकी : सरदार पटेल संस्थान में छत्रपति शाहू महाराज फाउंडेशन के तत्वावधान में राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने शाहू महाराज के सामाजिक सुधार और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें सामाजिक न्याय का अग्रदूत बताया।मुख्य अतिथि सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि छत्रपति शाहू महाराज ने अपने राज्य में अनेक जनकल्याणकारी कार्य किए। उनके विचार और कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।विशिष्ट वक्ता प्रो. प्रवीण कुमार ने कहा कि समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के बीच शाहू महाराज एक मजबूत कड़ी थे। उन्होंने बाबा साहब की शिक्षा और ‘मूकनायक’ समाचार पत्र के प्रकाशन में आर्थिक सहयोग भी दिया।प्रो. अनिल विश्रांत ने शाहू महाराज के कार्यों का ऐतिहासिक और साहित्यिक दृष्टि से विवेचन किया। कवि अम्बरीश अम्बर और कवि प्रदीप महाजन ने कविताओं के माध्यम से श्रद्धासुमन अर्पित किए।मुख्य वक्ता एवं जनेस्मा के प्राचार्य प्रो. सीताराम सिंह ने कहा कि शाहू महाराज ने विधवा पुनर्विवाह, अंतरजातीय विवाह को मान्यता, अस्पृश्यता उन्मूलन, महिलाओं को संपत्ति में अधिकार तथा नौकरियों में जाति आधारित आरक्षण लागू करने जैसे ऐतिहासिक कार्य किए।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. मुनेश कुमार ने निशुल्क प्राथमिक शिक्षा, छात्रवृत्ति और छात्रावासों की स्थापना को शाहू महाराज की दूरदर्शी सोच का परिणाम बताया।फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि सचिव डॉ. अखिलेश पटेल ने संचालन और धन्यवाद ज्ञापन किया।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा, डॉ. विवेक वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष वर्मा, पूर्व चेयरमैन हफीज़ भारती, राजेश कुमार वर्मा और आर.पी. गौतम सहित कई वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में इंजी. शशांक सिंह, डॉ. धीरज कुमार वर्मा, नीरज वर्मा, सतीश कुमार वर्मा, सुधीर कुमार वर्मा, डॉ. अजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और नागरिक उपस्थित रहे।

ALSO READ  चुनाव आयोग में गड़बड़ी का आरोप, INDIA गठबंधन के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1593419
Total Visitors
error: Content is protected !!