Naradsamvad

[post-views]

तबादले के बाद भी नहीं हुए कार्यमुक्त, भाकियू ने दी आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्ट/नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी

रामनगर, बाराबंकी। तबादले के एक माह बाद भी कनिष्ठ लिपिक को कार्यमुक्त न किए जाने पर भारतीय किसान यूनियन भदौरिया ने नाराजगी जताते हुए अधीक्षण अभियंता, अयोध्या को पत्र भेजकर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।भाकियू भदौरिया के जिलाध्यक्ष ने भेजे गए पत्र में कहा है कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में पिछले आठ वर्षों से तैनात कनिष्ठ लिपिक का करीब एक माह पूर्व प्रशासनिक आधार पर अमेठी स्थानांतरण किया गया था, लेकिन अभी तक अधिशाषी अभियंता द्वारा उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया है।उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार की स्थानांतरण नीति और विभागीय निर्देशों की खुली अवहेलना है। भाकियू ने मांग की है कि संबंधित कर्मचारी को तत्काल कार्यमुक्त कर स्थानांतरण आदेश का पालन सुनिश्चित कराया जाए।जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो भारतीय किसान यूनियन भदौरिया संगठन धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग और संबंधित अधिकारियों की होगी।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1169309
Total Visitors
error: Content is protected !!