Skip to main content

Naradsamvad

मन की बात सुन भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बूथ बैठक

Vivek Shukla
1 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी के नेतृत्व में रविवार को विधानसभा क्षेत्र 267 रामनगर के शक्ति केंद्र तेलवारी के बूथ संख्या 172 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। इसके बाद बूथ कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम में उठाए गए विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।बैठक में राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नवाचार एवं जनभागीदारी जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने “सशक्त बूथ, सशक्त संगठन, सशक्त भारत” का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।

ALSO READ  PI Industries ने लॉन्च किया भारत का पहला स्वदेशी कीटनाशक Pioxazon, अब किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!