Naradsamvad

[post-views]

भव्य दीपोत्सव और भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। नगर पंचायत स्थित श्री शिव शक्ति धाम भुईयां माता मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पांचवें दिन रविवार को भव्य दीपोत्सव एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की।कस्बा अध्यक्ष रामशरण पाठक की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में मां दुर्गा एवं श्री पशुपतिनाथ भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर को दीपों की रोशनी से सजाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित रामनरेश शास्त्री समेत आधा दर्जन विद्वान आचार्यों ने विधि-विधान से दीपोत्सव संपन्न कराया।इसके बाद आयोजित भजन संध्या में डॉ. संजय तिवारी के नेतृत्व में भजन गायक महेंद्र योगी ने भगवान के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। संदीप सिंह, नागेंद्र बाजपेयी और संजीव गुप्ता सहित पूरी टीम के सहयोग से देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते रहे। इस दौरान मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय माता दी’ के जयघोष से गूंज उठा।कार्यक्रम में कामख्या धाम के महंत भगवानानंद महाराज, रामानंद महाराज, महंत गयागिर नागा बाबा, पंडित देवी प्रसाद, दयाशंकर तिवारी, अमित अवस्थी, संजय पंकज, सोनू, मोनू, हरीश तिवारी, योगेंद्र मिश्रा समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1173168
Total Visitors
error: Content is protected !!