Naradsamvad

[post-views]

मंदिरों के रास्ते पर सजा मीट बाजार, श्रद्धालुओं में रोष

रिपोर्ट/नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी

शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, फूड इंस्पेक्टर बोले- जांच कर होगी सख्त कार्रवाई

रामनगर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के बुढ़वल चौराहे से लेकर कस्बे के भीतर मंदिर मार्गों और बड़ी बाजार तक खुलेआम संचालित हो रही मीट की दुकानों को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। आरोप है कि शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद मंदिरों के आसपास और मुख्य मार्गों पर मांस की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कस्बावासियों के मुताबिक, थाने के सामने सब्जी बाजार जाने वाले मार्ग पर स्थित बुढ़िया मैया मंदिर और करीब आधा किलोमीटर दूर प्राचीन हनुमान मंदिर के बीच लगभग आधा दर्जन मीट की दुकानें संचालित हैं, जहां खुलेआम मांस काटकर बेचा जा रहा है। दुकानों के बाहर मांस और उसके अवशेष पड़े रहने से क्षेत्र में दुर्गंध फैली रहती है।लोगों का आरोप है कि दुकानदार मांस के अवशेष आसपास फेंक देते हैं, जिन्हें कुत्ते और कौवे इधर-उधर बिखेर देते हैं। इससे मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।कस्बावासियों ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार मीट की दुकानों पर रेफ्रिजरेटर, काले शीशे और पर्दे की व्यवस्था अनिवार्य है तथा खुले में मांस और उसके अवशेष फेंकने पर प्रतिबंध है, लेकिन क्षेत्र में इन नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।इसी तरह बाराबंकी-गोंडा हाईवे स्थित बुढ़वल चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद कार्यालय के निकट समेत कई स्थानों पर भी खुलेआम मांस की बिक्री किए जाने की शिकायत सामने आई है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की है।स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि मानकों के विपरीत संचालित मीट की दुकानों को तत्काल निर्धारित स्थानों पर स्थानांतरित कर नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए। फूड इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने कहा, “मामले की जांच कराई जाएगी। यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1161892
Total Visitors
error: Content is protected !!