रिपोर्ट/विवेक शुक्ला
रामनगर, बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी मण्डल रामनगर के तत्वावधान में शनिवार को बुढ़वल स्थित अतिथि गृह में शक्तिकेंद्र स्तरीय डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संगठन को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं जिला अध्यक्ष राम सिंह भुल्लान के नेतृत्व में पार्टी संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है। कार्यकर्ताओं से डिजिटल माध्यमों का अधिकाधिक उपयोग करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।बैठक में मण्डल अध्यक्ष विनय प्रकाश मिश्रा, मण्डल महामंत्री रवि शर्मा व हंसराज वर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष राजेश अवस्थी, अवधेश गुप्ता सहित समस्त मण्डल पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं प्रभारी मौजूद रहे।कार्यशाला के समापन पर संगठन की मजबूती और बूथ स्तर को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की पहचान और संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं तथा उनके समर्पण से ही पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है।






























