Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

कन्या भोज व विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। नगर पंचायत स्थित श्री शिव शक्ति धाम व भुईयां माता मंदिर में आयोजित छह दिवसीय मां दुर्गा एवं भगवान श्री पशुपतिनाथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन सोमवार को कन्या भोज एवं विशाल भंडारे के साथ श्रद्धा एवं भक्ति के माहौल में संपन्न हो गया। इस अवसर पर नगर सहित आसपास के गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।महोत्सव के अंतिम दिन सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्या पूजन एवं भोज का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक के नेतृत्व में कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया और उपहार भेंट किए गए। इसके उपरांत दोपहर से विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं को पूड़ी, सब्जी और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। देर रात तक भंडारे का सिलसिला जारी रहा और हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।छह दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में भव्य कलश यात्रा, विशेष पूजन-अर्चन, देवी-देवताओं की मूर्तियों का नगर भ्रमण, प्राण प्रतिष्ठा, दीपोत्सव और भजन संध्या सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में सभी अनुष्ठान वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराए गए। प्रतिदिन मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती रही और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।समापन अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में एमएलसी अंगद सिंह, भाजपा नेत्री अलका मिश्रा, भाजपा नेता सिद्धार्थ अवस्थी, अवनीश मिश्रा, देवी प्रसाद त्रिवेदी, मुदित अवस्थी, गुड्डू मिश्रा, सभासद आशुतोष शुक्ला, राजेश शुक्ला, टिंकू तिवारी, दयाशंकर तिवारी, निर्मल मिश्रा एवं पुजारी तिवारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।भंडारे के सफल आयोजन में संजय, पंकज, सोनू, मोनू, हरीश, अमित, केके तिवारी, सत्यम सिंह, योगेंद्र मिश्रा, हरिशंकर शर्मा और मुन्ना जायसवाल ने विशेष सहयोग प्रदान किया। आयोजन की सफलता को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला और पूरे दिन मंदिर परिसर जयकारों एवं भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार धार्मिक आयोजनों के आयोजन का संकल्प दोहराया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1358956
Total Visitors
error: Content is protected !!