Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में करीब एक सप्ताह पुराना युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार सोमवार को चौकाघाट रेलवे स्टेशन के निकट दुर्गापुर मोड़ के पास रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में रेलवे कर्मचारियों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 20 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव काफी पुराना होने के कारण पहचान करने में कठिनाई हो रही है। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है।घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोग आशंका जता रहे हैं कि युवक ट्रेन से गिरकर हादसे का शिकार हुआ है या उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंका गया है। पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से गिरकर मौत होने का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है तथा मृतक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1338920
Total Visitors
error: Content is protected !!