Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

महादेवा इलेवन ने एक रन से जीता उद्घाटन मुकाबला

रिपोर्ट/संदीप शुक्ला

महादेवा (बाराबंकी)। श्री लोधेश्वर अंडर-18 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को लोधेश्वर महादेव परिसर स्थित खेल मैदान में हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन ग्राम प्रधान लोधौरा अजय कुमार तिवारी उर्फ राजन के पुत्र अनुभव तिवारी ने फीता काटकर किया।उद्घाटन मैच पट्टी इलेवन और महादेवा इलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए महादेवा इलेवन ने चार ओवर में 39 रन बनाए और पट्टी इलेवन को जीत के लिए 40 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पट्टी इलेवन की टीम 38 रन ही बना सकी। इस तरह महादेवा इलेवन ने रोमांचक मुकाबले में एक रन से जीत दर्ज कर ली।मैच में अंपायरिंग तीव्र गुप्ता और वंश शुक्ला ने की। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट के विजेता और उपविजेता टीमों को क्रमशः 2100 रुपये और 1100 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।इस दौरान सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी और दर्शक मौजूद रहे। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने वालों में सौरभ यादव, आर्यन खान, पुष्कर शुक्ला, मोहित सैनी, आलोक तिवारी, शिवम, मोहित, शिवा पांडेय, हरीश तिवारी, अनिकेत तिवारी, आयुष तिवारी, विवेक तिवारी, मुलायम यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1364899
Total Visitors
error: Content is protected !!