Skip to main content

Naradsamvad

खेल से युवाओं को मिलती है सकारात्मक ऊर्जा – राकेश कर्रा

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

बाराबंकी:-  सदर विधानसभा क्षेत्र के देवा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बबुरिहा में आयोजित एक दिवसीय प्लास्टिक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता  राकेश वर्मा ‘कर्रा’ ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि  राकेश वर्मा ‘कर्रा’ ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “खेलो क्रिकेट, बढ़ाओ मित्रता” का संदेश समाज में आपसी भाईचारे, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं तथा उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

 वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। प्रदेश में खेल अवसंरचना का विकास, ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन, खेल मैदानों का निर्माण, खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएँ, प्रशिक्षण, छात्रवृत्ति एवं पुरस्कार जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। “खेलो इंडिया” तथा उत्तर प्रदेश सरकार की खेल प्रोत्साहन नीतियों के कारण ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाओं को भी अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का मंच प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानीय खेल आयोजन नई प्रतिभाओं को उभरने का अवसर प्रदान करते हैं और समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन, एकता तथा राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त बनाते हैं।

टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के हजारों खेल प्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और खेल भावना का वातावरण देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों के नियमित आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

कार्यक्रम में अंपायर  राजकुमार वर्मा’राजू’, अंचल वर्मा, हिमांशु वर्मा, आकाश रावत, विपिन वर्मा, रजत वर्मा, आदर्श पटेल, उपेंद्र शर्मा, दीपक रावत एवं अमन शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक व खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Ad image
ALSO READ  मोरादाबाद के दिग्गज वाल्मीकि नेता लल्ला बाबू द्रविड़ का निधन, शोक में स्थगित हुए जयंती कार्यक्रम
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!