हैदरगढ़ के पराग रेस्टोरेंट में परोसी गई चाउमीन में कॉकरोच मिलने का दावा, ग्राहकों में भारी नाराज़गी !
रिपोर्ट खबर अन्नू तिवारी हैदरगढ़
बाराबंकी :- हैदरगढ़ कस्बे में स्थित पराग रेस्टोरेंट एक गंभीर शिकायत के बाद चर्चा में है। जन्मदिन की पार्टी के दौरान परोसी गई चाउमीन की प्लेट में कथित रूप से कॉकरोच मिलने से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। शिकायत करने पर ग्राहकों का आरोप है कि मामला दबाने के लिए दूसरी प्लेट देने की बात कही गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना का वीडियो और फोटो भी बनाए गए। मामले के सामने आने के बाद लोगों ने सवाल उठाया कि यदि खाने में इस तरह की लापरवाही है तो ग्राहकों की सेहत की जिम्मेदारी कौन लेगा?
अब लोगों की मांग है कि फूड सेफ्टी विभाग तत्काल रेस्टोरेंट की जांच करे, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराए और यदि शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य ग्राहक की सेहत के साथ खिलवाड़ न हो।
क्या आपके शहर में भी ऐसे रेस्टोरेंट बिना जांच के चल रहे हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताए?