जहांगीराबाद_में_तेज_रफ्तार_बस_का_कहर, #दवा_लेकर_घर_लौट_रही_थीं_दोनों, #चालक_बस_छोड़_फरार
बाराबंकी नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी
रिपोर्ट पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा
बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। #अटवा गांव के पास ब्रिटानिया कंपनी के कर्मचारियों को लेकर जा रही एक तेज रफ्तार बस ने बैटरी स्कूटी सवार मां-बेटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
बताया गया कि #बल्लापुरवा निवासी #मंगल_यादव (40) अपनी बेटी #रीता_देवी (24) के साथ #जहांगीराबाद से दवा लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान बेटी #रीता_देवी की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मां #मंगल_यादव को #लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां उन्होंने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
एक ही हादसे में मां-बेटी की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है। परिवार जिन दो अपनों के घर लौटने का इंतजार कर रहा था, वहां उनकी मौत की खबर पहुंची।
पुलिस ने मामला दर्ज कर बस और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।