Naradsamvad

[post-views]

प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप, पॉलिटेक्निक छात्र का शव फंदे से लटका मिला

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के ग्राम कटियारा में सोमवार को एक पॉलिटेक्निक छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते गांव के कुछ लोगों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।ग्राम कटियारा निवासी कीढ़ीलाल का 21 वर्षीय पुत्र जितेंद्र सफेदाबाद स्थित एक शिक्षण संस्थान में पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। वह छुट्टियों में घर आया हुआ था। सोमवार को गांव स्थित मकान में उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की भाभी आरती चौहान ने बताया कि जितेंद्र की गांव की एक युवती से बातचीत होती थी, जिसे लेकर युवती के परिजन पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुके थे। उनका आरोप है कि सोमवार को भी कुछ लोग दूसरे घर पर पहुंचे और जितेंद्र के साथ मारपीट करने के बाद उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1176708
Total Visitors
error: Content is protected !!