Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: दीवार गिरने से 12 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम !

दरियाबाद के बक्सी दास पुरवा में हुआ हादसा, राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने परिजनों से मिलकर जताई संवेदना !

रिपोर्ट:-  राघवेन्द्र मिश्रा

बाराबंकी :- दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बक्सी दास पुरवा में रविवार को एक बेहद दुखद हादसा हो गया। गांव निवासी भोला रावत के 12 वर्षीय पुत्र सनोज की दीवार गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। स्थानीय लोगों ने भी परिवार को ढांढस बंधाया।

यह हादसा एक बार फिर जर्जर और असुरक्षित दीवारों से होने वाले खतरे की ओर ध्यान दिलाता है। ग्रामीणों ने ऐसे स्थानों की समय रहते जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

ईश्वर दिवंगत बालक की आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1176608
Total Visitors
error: Content is protected !!